पुलिस ने 13 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया, विस्फोटक सामग्री बरामद

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 07 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

डीआरजी बीजापुर,थाना गंगालूर एवं कोबरा 202 की संयुक्त कार्यवाही, थाना तर्रेम एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार। वहीं, थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17/07/2024 को मण्डीमरका और रेंगमपारा के बीच IED विस्फोट की घटना में शामिल थे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् 1 सितंबर को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर और कोबरा 202 की संयुक्त पार्टी थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालनार, गंगालूर पोटामपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी ।

इस अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा गंगालूर पोटामपारा के जंगल से लुकते छिपते भागने की कोशिश करते हुए 07 संदिग्ध को पकड़ा गया । जिनसे पूछताछ एवं तस्दीक करने पर अपना नाम सुक्कू पदम ऊर्फ गोर्रा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) लच्छू माड़वी ऊर्फ पेददा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) रघु कुरसम (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) नारायण कुरसम ऊर्फ नरैया ऊर्फ मोदी (सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) पायकू कोरसा (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) गुडडू पूनेम(सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य) मंगू पूनेम(बुरजी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) बताया गया है।

  साइलेंट किलर विटामिन D की कमी: कैंसर का खतरा और समाधान

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये माओवादियों के पास रखे थैला एवं बैग की तलाशी में इनके कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद किया गया। पकड़े गये माओवादियों की क्षेत्र में शासन विरोधी पाम्लेट फेंकने,चस्पा करने एवं बैनर बांधने की योजना थी।

उन्होंने यह भी बताया है कि पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है ।

इधर बीजापुर जिले के ही तर्रेम थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादियों को पकड़ने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने मिड़गम सोना (सीएनएम सदस्य) उडम छोटू (मिलिशिया सदस्य) डोडी अर्जुन(मिलिशिया प्लाटून सदस्य) डोडी जोगा(मिलिशिया सदस्य) ओयाम हड़मा (संघम सदस्य) आयतु ओयाम ऊर्फ बडडे (संघम सदस्य) शामिल हैं।

पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से तीर-धनुष, कोर्डेक्स वायर, बैटरी, स्पाईक, इलेक्ट्रीक वायर, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया। पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय मुख्य न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.