विष्णु भैया की पहल पर छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, Valency International स्थापित करेगा Agro & Food Processing Hub

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योग और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव सामने आया है। सिंगापुर मुख्यालय वाली वैश्विक एग्रीबिजनेस कंपनी Valency International Pte Ltd को राज्य में 350 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।
22 देशों में कारोबार कर रही Valency International छत्तीसगढ़ में एकीकृत Agro & Food Processing और Export Hub स्थापित करने की योजना पर आगे बढ़ेगी। प्रस्तावित हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली जैसे कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग की जाएगी।
इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में ही कृषि उपज का मूल्यवर्धन कर किसानों के उत्पादों को देश और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के अवसर बढ़ाना है। इससे कृषि आधारित निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की संभावना है।
किसानों की उपज को मिलेगा वैश्विक बाजार
Agro & Food Processing Hub के माध्यम से काजू, तिल, दलहन और मूंगफली जैसी फसलों की प्रोसेसिंग छत्तीसगढ़ में ही की जाएगी। इससे कच्चे कृषि उत्पादों के बजाय मूल्यवर्धित उत्पादों के रूप में बाजार तक पहुंच बनाने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए राज्य से सीधे निर्यात का आधार विकसित हो सकता है।
स्थानीय रोजगार और वैल्यू एडिशन पर जोर
प्रस्तावित निवेश से कृषि क्षेत्र के साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और निर्यात से जुड़ी स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार की ओर से इसे छत्तीसगढ़ को Farm-to-Global वैल्यू चेन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
सिंगापुर स्थित कंपनी की वैश्विक मौजूदगी को देखते हुए प्रस्तावित परियोजना छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती है।

Live Cricket Info
