🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

जिले में कानून व्यवस्था की सघन समीक्षा: IG डॉ. संजीव शुक्ला का जांजगीर दौरा

पुलिस दरबार में सुनीं समस्याएं, सड़क सुरक्षा सम्मेलन मेंराहवीर योजनाकी दी जानकारी, CCTV कैमरे का उद्घाटन भी किया गया

Advertisement Carousel

जांजगीरचांपा, 18 जुलाई 2025
जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूती देने और अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला शुक्रवार को जांजगीरचांपा जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, और पुलिस शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परेड की सलामी और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार

निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित परेड से हुई, जहां पुलिस महानिरीक्षक ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के टर्नआउट की जांच की और टोलीवार परेड कराई। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें मौके पर ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस दरबार में सीधी बातचीत, समाधान का भरोसा

परेड समाप्ति के पश्चात IG शुक्ला ने पुलिस दरबार का आयोजन कर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
पुलिस दरबार में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

थाने में आने वाले पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं का उचित, त्वरित और संवेदनशीलता से निराकरण किया जाए। अपराध नियंत्रण के लिए तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा अनिवार्य है।

अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

IG शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस शाखाओं का निरीक्षणदस्तावेज और हथियार व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक ने वाहन शाखा, स्टोर शाखा, और आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण किया।

वाहन शाखा में सभी वाहनों दस्तावेजों की स्थिति की जांच की गई।

स्टोर शाखा में उपलब्ध सामग्री के सही तरीके से रखरखाव और समय पर वितरण पर जोर दिया गया।

आर्म्स शाखा में हथियारों को सुरक्षित रखने और उनकी नियमित सफाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान IG ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने—

  अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन हाईवा जब्त

सेवा पुस्तिकाओं की प्रविष्टियों की जांच

अनुकंपा नियुक्तियों, पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि

जिला स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति,

न्यायालयीन प्रकरणों, निलंबित कर्मियों, लंबित अवकाश इत्यादि का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि थाना/चौकी में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए और अनावश्यक रूप से कोई मामला लंबित न रखा जाए।

CCTV कैमरा उद्घाटनमिशन सिक्योर सिटी में जनभागीदारी

थाना चांपा क्षेत्र में मिशन सिक्योर सिटी के तहत जन सहयोग से लगाए गए CCTV कैमरों का उद्घाटन IG डॉ. शुक्ला द्वारा किया गया। इस परियोजना में स्थानीय नागरिकों द्वारा दिए गए आर्थिक तकनीकी सहयोग को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना और सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप देना है।

सड़क सुरक्षा मितानों का सम्मेलनराहवीर योजना का प्रशिक्षण

दौरे के दौरान आनंदमधाम रिसॉर्ट, अमरताल अकलतरा में जिले के सड़क सुरक्षा मितानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मितानों को दुर्घटनाओं के समय प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

IG शुक्ला ने इस दौरानराहवीर योजनाकी जानकारी देते हुए कहा:

यह योजना एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाता है, उसे ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही ऐसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया या पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ता।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

विजय कुमार पाण्डेय (IPS) – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर

उमेश कुमार कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक

उदयन बेहार, अति. पुलिस अधीक्षक (यातायात)

जितेन्द्र खुंटे, डीएसपी अजाक

यदुमणि सिदार, एसडीओपी चांपा

प्रदीप कुमार सोरी, एसडीओपी जांजगीर

विजय पैकरा, डीएसपी मुख्यालय

सत्यकला रामटेके, डीएसपी

प्रदीप कुमार जोशी, रक्षित निरीक्षक

IG डॉ. संजीव शुक्ला का यह वार्षिक निरीक्षण प्रशासनिक समीक्षा से कहीं अधिक एक जनसेवा केंद्रित दृष्टिकोण का उदाहरण बनकर सामने आया। जहां एक ओर विभागीय कामकाज का आकलन हुआ, वहीं जनता के प्रति जिम्मेदारी, जवाबदेही और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को दोहराया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button