✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSKORBAअपराधकानूनराजकाज

खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई- अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज

सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

कोरबा 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर  सघन जांच की गई। जिस दौरान सितम्बर माह में रेत, मिट्टी व चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 50 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए, जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 27 प्रकरणों को निराकृत कर 7,28,390 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। शेष प्रकरणों पर भी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें सीतामढ़ी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे 11 वाहनों एवं राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहन शामिल हैं। वहीं मिट्टी व रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 1,34,756 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। इस प्रकार सितम्बर माह में खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 8, 63,146 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।

  CG VIDEO - तो क्या 2 दिनों से कमरे में था खूंखार तेंदुआ!… घर में घुसा तेंदुआ,मचा हड़कंप… मौके पहुंचे रेंजर,टीआई सहित टीम,घंटो मशक्कत के बाद ऐसे…

      खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज  अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button