✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने जारी की तबादला सूची; तिवारी बने कोतवाली तो पटेल को मिली कटघोरा की कमान

KORBA BREAK: कोरबा में दिनदहाड़े हत्या: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल को लाठी से पीट-पीटकर मारा, इलाके में सनसनी

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा। शहर के रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मृतक चबूतरे पर सो रहा था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एम. बी. पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

सुबह हुआ था विवाद, दोपहर में ले ली जान:

कोतवाली टीआई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक (राजेश महाराज) और उसका एक साथी दोनों हमाल थे। दोनों ही नशे के आदी थे और खानाबदोश जिंदगी जी रहे थे। आज सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। उस वक्त आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

  Bilaspur News:– ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, पुलिस ने 151 गुमशुदा बच्चों को खोजकर मिलाया परिजनों से, प्रदेश में हासिल की शीर्ष उपलब्धि

 

दोपहर के वक्त जब राजेश महाराज ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सोया हुआ था, तभी आरोपी वहाँ पहुँचा। उसने सोते हुए राजेश के सिर पर डंडे से कई वार किए और मौके से फरार हो गया। अत्यधिक खून बहने की वजह से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश

जारी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button