✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

पटाखा गोदाम में लगी आग: 3 बच्चों समेत 5 की मौत…

बलरामपुर । रामानुजगंज के गोदरमना इलाके में सोमवार को एक पटाखा गोदाम में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।

सरहदी क्षेत्र गोदरमना में स्थित इस पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे गोदाम में धुआं भर गया, जिसके चलते दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button