🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में दो भाइयों की हुई मौत

दुर्ग । सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक भाई थे, जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास मोपेड खड़े ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजे हैं।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीती रात एक मोपेड पर सवार होकर दोनों भाई धासीदास नगर भिलाई से दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा का रहे थे। इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास पास सड़क में आरकेएस कंपनी का ट्रकखड़ा हुआ था, जिसमें मोपेड पीछे जा घुसा, उस पर सवार सवार दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतकों की पहचान उदयभान चक्रधारी और सतानंद चक्रधारी के रूप में हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button