✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

कलेक्टर जनदर्शन से मिली नई उम्मीद, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने आसान की जिंदगी

श्री शिवचरण केवट और सुश्री सावित्री साहू को मिली नई सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

कोरबा 10 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें समय पर वास्तविक राहत मिले। इसी उद्देश्य के अनुरूप कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम गोढ़ी निवासी 50 वर्षीय श्री शिवचरण केवट एवं ग्राम दादरकला निवासी 27 वर्षीय सुश्री सावित्री साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

दोनों आवेदकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में उन्हें परेशानी होती थी और कई बार दूसरों की सहायता पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण जरूरत थी।

  बड़ी पहल: MJM Hospital और Rotary Club की ओर से जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दोनों प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में विभाग द्वारा प्रकरणों का निराकरण करते हुए श्री शिवचरण केवट एवं सुश्री सावित्री साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर श्री शिवचरण केवट के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल मिलने से उनकी रोजमर्रा की कई परेशानियां दूर हो गई हैं। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी और उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी। वहीं सुश्री सावित्री साहू के लिए भी यह सहायता किसी नई उम्मीद से कम नहीं है। नई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया। उन्होंने कहा कि आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से अब काफी राहत मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्यों को पहले की तुलना में अधिक आसानी एवं सुविधा से पूरा कर सकेंगी।

दोनों हितग्राहियों ने समय पर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए कलेक्टर जनदर्शन में दिया गया आवेदन महज एक मांग नहीं था, बल्कि बेहतर और अधिक आत्मनिर्भर जीवन की उम्मीद थी, जो जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से अब साकार हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button