IAS/IPSMungeliRaipurछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़मुंगेलीराजकाजरायपुर

मुंगेली जिले के पथरिया में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के लिए 5 करोड़ मंजूर

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर 14 अक्टूबर 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। श्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश आज जारी कर दिया है।

लछनपुर में बनने वाले इस मल्टी-परपस इनडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसे खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना मिलेगी। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने, तराशने और विभिन्न खेलों के आयोजनों में भी मदद मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  आदिवासी समाज में प्रकृति पूजा की प्राचीन परंपराः पहाड़ी मंदिरों में बिना प्रतिमा के होती है पूजा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button