✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

नमो सेवा की अनकही कहानियां- नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण का संदेश

नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण का संदेश
साडा कन्या शाला में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक से जनसेवा के प्रति किया जागरूक

कोरबा, 04 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां ’ के अंतर्गत कोरबा शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी कला, अभिनय और प्रभावी संवादों के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण तथा देश के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़े विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में ‘नमो सेवा गाथा’ गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में साडा कन्या विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल तथा प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों और राष्ट्रीय स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास, प्रधानमंत्री के रूप में नोटबंदी, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव, तीन तलाक से संबंधित कानून, कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए प्रयासों, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सर्जिकल स्ट्राइक सहित देश में हुए विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को विषयवस्तु के रूप में शामिल किया। विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय और सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से देश के प्रति जिम्मेदारी, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया।

  महिला दिवस पर संघर्ष कर मुकाम बना चुकी नारी शक्ति ने दिया संदेश, प्रशासन में निभा रही महत्वपूर्ण जवाबदारी, जनता की सेवा में सदैव हैं तत्पर

कार्यक्रम में श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, श्री योगेश मिश्रा, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री योगेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को देश, समाज और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान कर रहा है। ‘नमो सेवा गाथा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी इतिहास, विकास यात्रा और सामाजिक सरोकारों को रचनात्मक तरीके से समझते हुए अपने विचार समाज तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button