🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थादेश-दुनिया

बंगाल में पहली बार 100 किलो स्वर्ण आभूषणों से सजेगा दुर्गा दरबार, टूटेगा भव्यता का हर रिकॉर्ड

सिलीगुड़ी। बंगाल में इस बार दुर्गापूजा के दौरान दार्जिलिंग जिले के अधीन सिलीगुड़ी की सेंट्रल कालोनी दुर्गा पूजा समिति का आयोजन खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति अपनी 64वीं पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत पांचों देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को करीब 100 किलो सोने के पारंपरिक आभूषणों से सजाएगी। समिति का दावा है कि उत्तर बंगाल में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों से मां दुर्गा, कार्तिक, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती का शृंगार किया जाएगा।

Advertisement Carousel

मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस वर्ष के आयोजन की जानकारी साझा की। बताया कि समिति हर वर्ष पूजा में कुछ नया करने का प्रयास करती है। इस बार आयोजन को भव्यता और आकर्षण के लिहाज से और खास बनाने की तैयारी है। पूजा के लिए बालुरघाट के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button