आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

कोरबा 15 सितंबर। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संसद की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया, सदन की कार्यवाही तथा पक्ष-विपक्ष के बीच होने वाली बहस की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

युवा संसद में विद्यार्थियों ने लोकसभा स्पीकर, सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सांसदों की भूमिका छात्रों ने निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवनिर्वाचित छात्र सांसदों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। सदन में विभिन्न सामाजिक एवं आधुनिक विषयों को चर्चा के लिए रखा गया। विद्यार्थियों ने स्पीकर के समक्ष अपने-अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया तथा सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच प्रश्नोत्तर एवं तार्किक बहस हुई। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय मर्यादा, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

  शिक्षिका की हत्या कर प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशोर शर्मा, डॉ. डी.के. आनंद, अंश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता, शीतल बजाज, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित यह युवा संसद विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को समझने और संसदीय प्रक्रिया को करीब से अनुभव करने का एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक अवसर साबित हुई।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button