
कोरबा, 17 जुलाई। NEET-2026 के घोषित परिणाम में कोरबा के Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला ने जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान की छात्रा आराध्या अग्रवाल ने 614 अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6261 हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं संस्थान के करीब 10 विद्यार्थियों के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना जताई जा रही है। आराध्या के AIIMS देवघर या AIIMS मदुरै में प्रवेश की भी मजबूत संभावना बताई गई है।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष 6 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में आराध्या अग्रवाल (614), प्रणय कुमार साहू (576), सोहम गोयल (557), हर्ष श्रीवास (536), नजमा बानो (528), अखिल रंजन यादव (515), अमित यादव (472), दीपेश कुमार (466), ममता सिंह (392) और युवराज सिंह खुरसेंगा (361) शामिल हैं।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में सम्मान समारोह और सफलता उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की, जबकि अभिभावकों ने संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन के मार्गदर्शन की सराहना की।
संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि कोरबा की बदलती शैक्षणिक तस्वीर का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर परिणाम देकर कोरबा को राष्ट्रीय शिक्षा मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना नहीं, बल्कि सीमित संसाधनों वाले विद्यार्थियों के सपनों को साकार करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा से और अधिक विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुंचेंगे।

Live Cricket Info


Leave a Reply