🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधअम्बिकापुरकानूनहादसा

IPS अधिकारी के बेटे और दोस्तों पर हमला: मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने की मारपीट, केस दर्ज

Ro No. 13952/ 34

अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक IPS अधिकारी के बेटे और उसके दोस्तों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बौरीपारा तालाब के पास की बताई जा रही है। मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने लेखांश कांत और उनके दोस्तों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

नाम लेने की बात पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत अपने दोस्तों के साथ बौरीपारा तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान नाम लेने की बात को लेकर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने लेखांश कांत और उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मामले में गोलू उर्फ गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

  कोरबा: पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति महेंद्र को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला

सार्वजनिक जगह पर मारपीट से कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक स्थल पर कथित तौर पर खुलेआम मारपीट की घटना सामने आने से पुलिस की गश्त और बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button