🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : हिस्ट्रीशीटर की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो से अधिक गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला खमतराई क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि एक एक्टिवा वाहन में सवार दो लोग बैग में गांजा लेकर आरंग से रायपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम डीसीपी आईपीएस स्मृतिक राजनाला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी को आते देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा को तेज रफ्तार में भगाने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।

  छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव ! 7 अधिकारियों की बदली पोस्टिंग, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डॉली (37 वर्ष) और युवक ने कृष्णा साहू (18 वर्ष) बताया। जांच में सामने आया कि माधुरी जैन खमतराई क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है।

बैग से मिला 6.140 किलो गांजा

पुलिस ने जब आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 3 लाख 7 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

गांजा नेटवर्क की कड़ियों की तलाश में पुलिस

पुलिस अब दोनों आरोपियों से गांजा की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े गए आरोपी

  • माधुरी जैन उर्फ डॉली, पति – उदय जैन, उम्र 37 वर्ष, निवासी सन्यासी पारा, थाना खमतराई, रायपुर
  • कृष्णा साहू, पिता – दुर्गा प्रसाद साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी खमतराई, रायपुर

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button