अवैध नशा गांजा का व्यापार करने के दो आरोपी जेल दाखिल



बिलासपुर  – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये रतनपुर पुलिस ने अवैध नशा गांजा का व्यापार करने वाले दो आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय  न्यायालय में पेश किया,  जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


                                 इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भापुसे.) के द्वारा जिले में प्रहार अभियान के तहत नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भापुसे.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध नशे की बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। गत दिवस मुखबिर के जरिये सुचना मिला कि ग्राम जाली में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाँजा बिक्री के लिये ला रहें है। सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम जाली में धन सिंह मरावी के घर के सामने पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किये , जहाँ दो व्यक्ति मादक पदार्थ गाँजा को मोटर सायकल में रखे मिले। अमित मरावी और धन सिंह मरावी निवासी जाली थाना रतनपुर के  कब्ज़े से 2.300 किलोग्राम गाँजा कीमती करीब 23,000 रूपये व मोटर सायकल को जप्त किया गया। उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय  न्यायलय में पेश किया,  जहां  से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया  गया। उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भापुसे.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि चंद्रकांत डहरिया, आरक्षक दीपक मरावी और नंदकुमार यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

अमित मरावी पिता धन सिंह उम्र 24 वर्ष और धन सिंह मरावी पिता रतनलाल मरावी उम्र 45 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छग)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.