KORBA

CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च और 12वीं की 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी, सुबह 10:30 बजे से होगी परीक्षा; दोनों कक्षाओं के कुल 204 विषयों का शेड्यूल जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2026-27 की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम सामने आने के बाद अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन की रणनीति बनाने में आसानी होगी।

9 मार्च तक चलेंगी 10वीं की परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से जारी समय सारणी के मुताबिक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस कक्षा के विद्यार्थी कुल 83 विषयों की परीक्षा देंगे। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होंगी और 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कुल 121 विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुबह 10:30 बजे से होगी परीक्षा

जारी जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपनी कक्षा और विषय के अनुसार डेटशीट का मिलान करें तथा परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और बोर्ड के निर्देशों से जुड़ी जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें।

  खेलना सिर्फ मज़ा नहीं, दिमाग और शरीर के विकास की कुंजी!

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें पूरा टाइम टेबल

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। विषयवार परीक्षा तिथियों के आधार पर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों के पास अब अंतिम तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सारणी उपलब्ध है। ऐसे में नियमित अध्ययन, पाठ्यक्रम का रिवीजन और मॉडल पेपर का अभ्यास परीक्षा की तैयारी में मददगार हो सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button