KORBAकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Korba News:– छात्रावास में मदिरापान करते पकड़े गए अधीक्षक निलंबित, दो अन्य कर्मचारियों पर भी तत्काल कार्रवाई

Korba News:– छात्रावास परिसर में शराब पीते पाए गए अधीक्षक पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संबंधित अधीक्षक के साथ नशे की हालत में मिले दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कड़ी कार्यवाही की गई है।

कोरबा। प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका, विकासखंड पोंड़ी–उपरोड़ा में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के मामले में अधीक्षक संजय कुमार पैकरा को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ शराबखोरी की शिकायत विभाग तक पहुंची थी, जिसके बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर ने नोडल अधिकारी को त्वरित जांच के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार 28 नवंबर रात करीब 9:30 बजे नोडल अधिकारी ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक संजय कुमार पैकरा के साथ दैनिक वेतनभोगी गनपत लाल और कलेक्टर दर कर्मचारी आलम सिंह पैकरा शराब के नशे में धुत अवस्था में पाए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि तीनों कर्मचारी नियमित रूप से छात्रावास में ही शराब पिया करते थे और यह उनकी आदत में शामिल था। शिकायत की गंभीरता और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तुरंत अनुशासनात्मक कदम उठाए।

  RAIPUR:महिला ने की अपने आशिक की हत्या, हुई अरेस्ट

कार्रवाई के तहत गनपत सिंह बिंझवार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं अधीक्षक संजय कुमार पैकरा (श्रेणी ‘C’) को निलंबित कर उनका मुख्यालय बदलते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, कोरबा में अटैच किया गया है। इसी तरह आलम सिंह पैकरा को भी निलंबित करते हुए उन्हें कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में संलग्न किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि छात्रावासों में अनुशासनहीनता और मदिरापान किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है, और भविष्य में इस प्रकार के मामलों में कठोर निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button