🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

CG School Holiday 2026 : दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की तारीखें तय, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के लिए विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रमुख छुट्टियों का कार्यक्रम सामने आ गया है। दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के तहत स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को त्योहारी सीजन की योजना बनाने में आसानी होगी।

Advertisement Carousel

अक्टूबर में दशहरा की छुट्टी

दशहरा के मौके पर स्कूल 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नवंबर में दीपावली का ब्रेक

दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक स्कूलों में छुट्टी निर्धारित की गई है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों को पांच दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।

दिसंबर में 5 दिन का विंटर वेकेशन

साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान भी स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।

2026 की छुट्टियां एक नजर में

दशहरा: 17 से 21 अक्टूबर 2026 — 5 दिन

दीपावली: 6 से 10 नवंबर 2026 — 5 दिन

शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026 — 5 दिन

कुल प्रमुख अवकाश: 15 दिन

पिछले साल से 3 दिन कम छुट्टी

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए छह-छह दिनों की छुट्टी निर्धारित थी। यानी तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश था। इसके मुकाबले 2026 में इन तीनों प्रमुख अवकाशों को मिलाकर 15 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है।

  15 वर्षों तक ताकतवर ब्यूरोक्रेट रहें रमन सिंह के करीबी,अफसर  अमन सिंह  के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला हुआ निरस्त

अभिभावक अभी से बना सकते हैं प्लान

दशहरा और दीपावली के बीच त्योहारों का सीजन रहेगा, जबकि दिसंबर में शीतकालीन अवकाश मिलेगा। ऐसे में अभिभावक स्कूलों की निर्धारित छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना पहले से तैयार कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button