🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

साकेत नगर में बिजली बिल की अनियमितता को लेकर पार्षद और वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Oplus_16908288

कोरबा। साकेत नगर क्षेत्र में बिजली बिलों में अनियमितता और असामान्य रूप से अधिक राशि आने की शिकायत को लेकर सोमवार को पार्षद एवं वार्डवासियों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मथुरा चंद्र के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बिजली बिलों की समस्या को लेकर विभाग के समक्ष अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

Advertisement Carousel

वार्डवासियों का कहना है कि कई उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक बिजली खपत की तुलना में असामान्य रूप से अधिक बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पार्षद ने बिजली विभाग से बिलों की जांच कराकर अनियमितता दूर करने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज्ञापन सौंपते हुए पार्षदों और वार्डवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया और बिलिंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा।

पार्षद ने कहा कि उपभोक्ताओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button