IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

बिलासपुर में आसमान से टूटा कहर: बिजली गिरने से मासूम की मौत, पांच अन्य झुलसे – इलाके में पसरा मातम

बिलासपुर/सिरगिट्टी।रविवार की दोपहर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त मातम पसर गया जब खेलते समय आसमान से गिरी बिजली ने 6 बच्चों और युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि एक 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल: बन्नाक चौक, सिरगिट्टी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 5.-6  बजे आसपास मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिर गई। हादसे के वक्त बन्नाक चौक क्षेत्र में 6 बच्चे और युवक एक मैदान में खेल रहे थे, जो बिजली की सीधी चपेट में आ गए।

एक मासूम की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
घटना में 10 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वह बन्नाक चौक का ही रहने वाला था और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसकी असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। वहीं अन्य घायल बच्चों और युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक का विवरण:
अभिषेक ध्रुव
पिता – पंचराम ध्रुव
उम्र – 10 वर्ष
निवासी – बन्नाक चौक, सिरगिट्टी


घायलों की सूची:
1. अजय ध्रुव, उम्र 25 वर्ष
पिता – पंचराम ध्रुव
निवासी – बन्नाक चौक, हाल निवासी नयापारा

2. सुरेंद्र ध्रुव, उम्र 21 वर्ष
पिता – दरोगा ध्रुव
निवासी – परसदा आवास

3. सूरज ध्रुव, उम्र 22 वर्ष
पिता – राम ध्रुव
निवासी – गोंड मोहल्ला, बन्नाक चौक

4. अंशु ध्रुव, उम्र 8 वर्ष
पिता – गेंद राम
निवासी – बन्नाक डीह

5. षष्ठ राज, उम्र 8 वर्ष
पिता – चंद्रमोहन ध्रुव
निवासी – बन्नाक डीह



थाना प्रभारी की सक्रियता से बची कई जानें
घटना की सूचना पर सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते उपचार मिलने से अन्य बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को ढांढस बंधाया।

परिजनों की मांग – मिलना चाहिए तत्काल मुआवजा
हादसे के बाद पूरे बन्नाक चौक क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतक अभिषेक ध्रुव के परिवार की हालत बेहद दयनीय है। क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बदलते मौसम में सावधानी जरूरी
यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि मानसून के दौरान आसमानी बिजली कितनी घातक हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों की तेज गर्जना के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे खड़े रहना, मोबाइल का उपयोग करना और बिजली के खंभों के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे मौसम में बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

  छत्तीसगढ़ में UCC : समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव, 15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button