🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आया 22 वर्षीय युवकः दोनों पैर कटे, रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा घायल

Ro No. 13952/ 34

कोरबा 06 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद युवक गंभीर घायल अवस्था में रातभर रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Carousel

घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी, निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रितेश के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रितेश रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक के दोनों पैर कट गए। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
हादसे के बाद युवक गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। रातभर किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रितेश देर रात रेलवे ट्रैक पर क्यों गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस चोरी करने, शौच के लिए जाने या आत्महत्या के प्रयास समेत अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जानने के लिए युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर युवक किस परिस्थिति में पहुंचा, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button