आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षासुरक्षा

’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों का आयोजन केन्द्र व राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता का परिचायक – उद्योग मंत्री

( उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में दर्री जोन में आयोजित किया गया शिविर )

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा 13 अक्टूबर 2026 –  नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनंातर्गत आयोजित शिविर को संबोधित करते ेहुये प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवंागन ने आज कहा कि ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों का आयोजन केन्द्र एवं राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता का परिचायक है, उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’’ सेवा संकल्प अभियान व सेवा सेतु अभियान ’’ के तहत यह शिविर लगाये जा रहे हैं, इन शिविरों के माध्यम से जहांॅ एक ओर आमनागरिकों की शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लेागों को लाभान्वित किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा ’’ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान ’’ के तहत निगम के सभी जोन में क्रमशः ’’सरकार आपके द्वार’’ शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज निगम के दर्री जोन कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुये शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने आगे कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं, वे 13 वर्षो तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तथा अब 12 वर्षो से देश के प्रधानमंत्री हैं, उनके मार्गदर्शन में देश के विकास में ऐतिहासिक कार्य हुये हैं। उन्होने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अब छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा लाभ करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह ने 15 वर्षो के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक रूप से विकास किया, जनहितकारी योजनाएं चलाई और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

लोगों तक पहुंच रहा शिविरों का प्रत्यक्ष लाभ – इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ’’ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान  ’’ के तहत आयोजित किये जा रहे ’’ सरकार आपके द्वार ’’ शिविरों का प्रत्यक्ष लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा आमजनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, एक ओर जहॉं समस्याएं तेजी से दूर की जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओ अरबों रूपये के छोटे-बड़े विकास कार्य कराये जा रहे हैं। शिविरों में शिकायतों व समस्याओं से जुड़े आवेदन कम आना, इस बात का प्रमाण है कि समस्याओं को दूर करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

  डाक विभाग की विशेष तैयारीः बारिश में भी सुरक्षित पहुंचेगा बहनों का प्यार, 2500 वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध, राखी के लिए अलग पीली पेटियां ,दिन में 2 बार होगी डाक निकासी

उद्योग मंत्री व महापौर का मिल रहा लगातार मार्गदर्शन- इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का लगातार मार्गदर्शन जनसमस्याओं को दूर करने व नगर विकास की दिशा में प्राप्त हो रहा है तथा उन्हीं के दिशा निर्देशन में निगम के अधिकारी कर्मचारी नागरिकों की समस्याओं को दूर करने व नगर के सर्वागीण विकास के लिये अनवरत रूप से कार्य कर रहे हैं, तो वहीं निगम के सभी जनप्रतिनिधि व पार्षदगण विकास में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति प्रतिबद्ध है निगम प्रशासन – इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने हेतु उद्योग मंत्री श्री देवंागन, महापौर श्रीमती राजपूत, सभापति श्री ठाकुर तथा निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमेनगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण व नगर विकास के लिये लगातार काम करने के प्रति निगम प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

शिविर में हितग्राही हुये लाभान्वित – दर्री जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने हितग्राहियों को श्रद्धांजलि योजना के चेक, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत आर्थिक सहायता, राशन कार्डो का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवासगृहों की चाबी, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना व मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत हितग्राहियों को संकेतिक चेक प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के लगाये गये स्टाल – शिविर मंे नगर पालिक निगम कोरबा खाद्य विभाग,  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कौशल विकास, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, आदिवासी विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पुलिस विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार पंजीयन सहित अन्य विभागों व योजनाओं के स्टाल स्थापित किये गये थे। शिविर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आमनागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट व दवाईयों का वितरण किया गया।

पार्षद कक्ष कम मीटिंग हाल का लोकार्पण – नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में जोन के पार्षदों हेतु पार्षद कक्ष-कम मीटिंग हाल की व्यवस्था की गई है। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने  महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर उक्त पार्षद कक्ष-कम मीटिंग हाल का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवांगन, राधा महंत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, किशनलाल केंवट, अजय चन्द्रा, प्रीति दिनेश शर्मा, सीता पटेल, सम्मत कुंवर कंवर, लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, विनम्र तिवारी, सुखविंदर कौर, जनक सिंह राजपूत, कल्याणीबाई यादव, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, ईश्वर साहू, नवद्वीप नंदा, दीपक यादव के साथ-साथ निगम के अपर आयुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, नारायण सिंह राजपूत, संजय कूर्मवंशी, विजय अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, परविंदर सिंह, टामेश यादव, प्रियंका मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मोनू आदिले, किशोर साहू, कौशल यादव आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button