आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषपर्व त्यौहार

आर्यन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परंपरा व उत्साह के साथ मनाई गई

युवा हमारे देश के भविष्य हैंः अजय दुबे

कोरबा 19 अगस्त। आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार ,गेवरा बस्ती एवं झाबर में स्वतंत्रता दिवस की 79वी वर्षगांठ परंपरा और उत्साह के साथ मनाई गई। हरदी बाजार में ध्वजारोहण संस्था के संस्थापक सदस्य एवं सेवानिवृत्त फारेस्ट आफिसर कृष्णमुनि दुबे ने किया। झाबर ब्रांच में सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं भाजपा के जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने ध्वजारोहण किया ।गेवरा बस्ती ब्रांच में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे ने ध्वजारोहण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा- अर्चना के साथ एवं बच्चों के द्वारा विद्यादायिनी सरस्वती की आरती के साथ हुआ। संस्था के संचालक अजय कुमार दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं,कि हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं के कंधों में ही राष्ट्र निर्माण की दिशा एवं दशा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हम सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए एवं राष्ट्र कार्य के लिए तत्पर रहेंगे। संस्था की प्राचार्य एवं राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह सेवा प्रमुख श्रीमती मंजू अजय दुबे, श्रीमती श्रद्धा राजभर, श्रीमती वेलिया चंद्रा, श्रीमती गोदावरी देवांगन,श्रीमती सीमा कटकवार, श्रीमती हेम महंत ,श्रीमती रेवती यादव, यशोदा पाटले, श्रीमती सुनीता शुक्ला कु संभावी जायसवाल, कु नेहा झा,श्रीमती झरोखा श्रीवास, स्वागत नायक, रितेश ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

  सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button