✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वशिक्षासुरक्षा

सपनों की उड़ान को मिला प्रशासन का संबल, डॉक्टर बनने की राह हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रा यागिनी कंवर की एमबीबीएस शिक्षा का खर्च उठाएगा जिला प्रशासन
डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना है, मिले सहयोग ने मेरे सपनों को नई राह दी – यागिनी कंवर
डॉक्टर बनने के सपने को संबल देने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को यागिनी कंवर ने दिया धन्यवाद

कोरबा, 24 सितम्बर 2026/ बचपन से पढ़ाई में मेधावी यागिनी कंवर ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोया था। दसवीं कक्षा के बाद से ही उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए नीट की तैयारी शुरू की और एमबीबीएस में प्रवेश को अपने जीवन का संकल्प बनाया। निरंतर मेहनत और लगन से यागिनी ने नीट-2026 में सफलता हासिल की और चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो की रहने वाली यागिनी के सपनों को उनके परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति ने चुनौती दी। ऐसी परिस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन ने उनकी उच्च शिक्षा की राह को आर्थिक सहयोग से मजबूती प्रदान की है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत यागिनी की एमबीबीएस की संपूर्ण शिक्षण शुल्क की जिम्मेदारी उठाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज यागिनी कंवर को प्रथम सेमेस्टर के शिक्षण शुल्क की राशि 53,500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट प्रदान किया। उच्च शिक्षा के लिए समय पर मिले इस सहयोग से यागिनी की पढ़ाई में आर्थिक बाधा दूर हुई है और डॉक्टर बनने के उनके सपने को नई गति मिली है। कुमारी यागिनी कंवर के लिए यह अवसर वर्षों की मेहनत का परिणाम है। पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नीट की सफलता के बाद एमबीबीएस में प्रवेश मिलने से उनका सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन से मिली सहायता उनके इस सफर में महत्वपूर्ण संबल बन रही है।

  भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  कोरबा जिले को जिला खनिज न्यास  के माध्यम से विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराया है।

प्रधानमंत्री श्री  मोदी की शिक्षा के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान करने की सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीएमएफटी के माध्यम से संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लक्ष्य प्रतिभा को आर्थिक परिस्थितियों से मुक्त कर विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर देना है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने यागिनी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने चिकित्सकीय ज्ञान का उपयोग समाज की सेवा में करने के लिए प्रेरित किया। यागिनी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिली सहायता से उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रखने का विश्वास मजबूत हुआ है। यागिनी जैसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिला यह सहयोग सेवा संकल्प अभियान की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें जिले की प्रतिभाओं की शिक्षा में आर्थिक परिस्थितियां बाधा न बनें और हर विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button