🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेयर ब्रिज के पास से हटाए कंडम वाहनों को

कोरबा 09 जुलाई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली एवं सीएसईबी थाना पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेयर ब्रिज, राताखार तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से सडक किनारे खड़े कंडम और लावारिस वाहनों को हटवाया।

Advertisement Carousel

अभियान के दौरान कई वाहन मालिक मौके पर पहुंच गए और पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने अपने वाहनों को स्वयं ही वहां से हटाया। वहीं जिन वाहनों के मालिक नहीं मिले, उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सडक किनारे खड़े ऐसे कंडम वाहन यातायात में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाते हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन, सीएसपी प्रतीक कुमार तथा डीएसपी डी.के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान में सहायक उपनिरीक्षक मनोज राठौर, ईश्वर लहरे, संतोष सिंह सहित पुलिस एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारियों औरकर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button