IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

PM मोदी ने नई विधानसभा भवन का किया लोकार्पण: बोले—आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

रायपुर / प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में नई विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का लोकार्पण कर दिया आध्यात्मिकता का संदेश।
सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से की मुलाकात, एक बच्चे को गले लगाकर भावुक हुए प्रधानमंत्री।
पीएम मोदी ने कहा—“आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।”
मुख्य समाचार:
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को कई बड़ी सौगातें दीं। पीएम मोदी ने नवा रायपुर में बने नई विधानसभा भवन का लोकार्पण किया और साथ ही डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम दिया। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया और राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। जब समाज अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाता है, तभी राष्ट्र मजबूत होता है।” उन्होंने लोगों से निष्ठा, सेवा और समर्पण के साथ देश निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह भी पढ़ें : रायपुर में पीएम मोदी और सीएम साय ने किया ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन, बच्चों से मिलकर बोले – आपका मुस्कुराना ही असली प्रेरणा…

‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का लोकार्पण
पीएम मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा निर्मित ‘शांति शिखर ध्यान केंद्र’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह केंद्र देशभर में शांति, सेवा और सद्भाव का प्रेरणास्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता जीवन में संतुलन और सकारात्मकता का आधार है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के योगदान की सराहना की।

  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’, किसान-मजदूर सम्मान समारोह में 76 प्रतिभाओं का सम्मान

बच्चों से मुलाकात और भावुक पल
नवा रायपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री मोदी ने उन 2500 बच्चों से मुलाकात की जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में हुई थी। इस दौरान मोदी एक बच्चे को गले लगाकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि “जब मैं इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखता हूं, तो लगता है कि सेवा का यह सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

गमछे पर सुरक्षा नियम लागू
नए विधानसभा भवन में प्रवेश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। किसी भी व्यक्ति को गमछा लेकर भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कर्मियों ने सभी आगंतुकों से गमछे उतरवाकर प्रवेश दिया।

सम्मान और मुलाकातें
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देते हुए पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दोनों विभूतियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में प्रतिभा और परंपरा दोनों का अद्भुत संगम है।

स्वागत और समय–सारणी
रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री लगभग 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे और इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button