🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाईवे पर पहुंचा लोनर हाथी, सेल्फी लेने पहुंचे लोगों पर दौड़ा, मची भगदड़

कोरबा 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केंदई रेंज के चोटिया में नेशनल हाईवे पर एक लोनर हाथी के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथी को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए हाथी के बेहद करीब पहुंच गए। इसी दौरान हाथी अचानक आक्रामक हो गया और लोगों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी तरफ आता देख लोग जान बचाकर भागने लगे और कुछ ही सेकंड में हाईवे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Advertisement Carousel

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोनर हाथी हाईवे पर पहुंचा तो राहगीर और स्थानीय लोग उसे देखने के लिए सड़क पर रुक गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से हाथी का वीडियो बनाने लगे। कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए भी उसके काफी करीब पहुंच गए। लोगों को अपने पास आता देखकर हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उनकी तरफ दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आते देख वीडियो बना रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोटिया मुख्य मार्ग के किनारे बांसबाड़ी है। हाथी अक्सर भोजन की तलाश में यहां पहुंचते हैं, जिसके कारण इस मार्ग पर हाथियों का दिखाई देना आम बात है। हालांकि, लोनर यानी झुंड से अलग रहने वाला हाथी अपेक्षाकृत अधिक आक्रामक हो सकता है। ऐसे हाथी के अचानक हमला करने का खतरा बना रहता है।

  मेरी सगी बहन नहीं... आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री साय

केंदई रेंज के रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि क्षेत्र में करीब 32 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इनमें से एक हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है। झुंड से अलग होने के कारण उसके व्यवहार में आक्रामकता देखी जा सकती है। वन विभाग ने लोगों को लोनर हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। हाथी के हाईवे पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सायरन बजाकर और सावधानीपूर्वक हाथी को सड़क से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ा। साथ ही, वन विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को हाथी के पास जाने से रोका।

विभाग की ओर से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है। सड़क किनारे राहगीरों की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल या सड़क पर हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाकर सेल्फी या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। खासकर लोनर हाथी के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि वह अचानक आक्रामक होकर लोगों की ओर दौड़ सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button