छत्तीसगढ़ : शादी पार्टी में रसगुल्ला के लिए कत्ल, मच गई अफरा-तफरी

दुर्ग, 04 दिसंबर । दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से अभी इतनी जानकारी मिली है कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी। वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश लड़क ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे को मार दिया।

 

चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा। यहां उसने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया। पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। साथ ही शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.