🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्तिरायपुर

फिर शुरू होगी 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Ro No. 13952/ 34

रायपुर । कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है। इसके तहत राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2010-11 में 5 वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा को समाप्त किया गया था। जिसके तहत प्रत्येक बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। जिसके वजह से किसी बच्चों को फेल नहीं किया जाता था। बोर्ड परीक्षा बंद करने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर को देखते हुए एक बार फिर से केंद्रीयकृत परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में कक्षा 5 वीं और 8वीं की नियमित परीक्षा ली जाएगी।

 

दो महीने के भीतर ली जाएगी परीक्षा

यदि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे परीक्षा दिनांक के दो माह के भीतर फिर से परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने तक विद्यालय से निष्कासित नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सभी सरकारी, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएगी और यह जिला स्तर पर ली जाएगी। डीईओ गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्ता युक्त परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी और इसका टाइम- टेबल संचालक लोकशिक्षण सचिवालय जारी करेगा।

  जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button