✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणप्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

सेवा मेरा योगदान: स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़ी होंगी विविध गतिविधियां

कोरबा, 24 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन कोरबा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का द्विचरणीय आयोजन किया जा रहा है। जिले में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान का प्रथम चरण 23 से 25 सितंबर 2026 तक नगर निगम कोरबा क्षेत्र में तथा द्वितीय चरण 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिले के शेष जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

24 सितंबर को सर्वमंगला घाट में नदी घाट स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन कोरबा के विभिन्न चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 25 सितंबर तक नगर निगम क्षेत्र में अंगदान के प्रति जनजागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत परिसर में बिहान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का मेला भी आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हसदेव नदी तट पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बच्चों एवं युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 सितंबर तक कलेक्टोरेट से नगर निगम क्षेत्र में ‘खेल सामग्री दान रथ’ का भ्रमण कराया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिकों से खेल सामग्री दान करने का आह्वान किया जाएगा।

दूसरे चरण में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में चलेगा व्यापक अभियान

सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया जाएगा। इस दौरान नदी घाटों एवं प्रमुख पिकनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा। सतरेंगा, सोन नदी घाट करतला, झोरा कटघोरा, बसीबार पाली तथा तान नदी घाट पोड़ी उपरोड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

  CG:– स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह का हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश

प्लास्टिक मुक्त जिले की दिशा में भी व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों एवं पंचायतों में प्लास्टिक मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। जिले में कुल 1,050 स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत चिह्नित सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता, कचरे के पृथक्करण एवं उचित निपटान की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान के तहत कुल 85 सामुदायिक शौचालयों को शामिल किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक सभी ग्राम पंचायतों एवं शेष नगरीय क्षेत्रों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गतिविधियों की होगी डिजिटल निगरानी

अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों में पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गतिविधि के बिफोर-आफ्टर फोटो एवं जियोटैग फोटो-वीडियो को एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे अभियान के पूर्व एवं पश्चात की स्थिति का दस्तावेजीकरण करते हुए गतिविधियों की प्रगति की निगरानी की जा सकेगी।

सेवा मेरा योगदान’ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक कोरबा के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button