
रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 125 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें अपर कलेक्टर, वरिष्ठ श्रेणी तथा कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं शामिल हैं। आदेश 29 सितंबर 2026 को नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।
Ro No. 13952/35
प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ा है। सूची में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग, बालोद, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बस्तर, जगदलपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। सूची में कार्यालय कलेक्टरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों और विकास प्राधिकरणों से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी व्यापक बदलाव
तबादला सूची के बाद के हिस्से में डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़े बदलाव दिखाई देते हैं। कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, बस्तर, नारायणपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

Live Cricket Info

