🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News : – तहसीलदार पर पुलिस का प्रहार, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का भड़का आक्रोश

तहसीलदार से पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ लामबंद,

Advertisement Carousel

खोला मोर्चा,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की निष्पक्ष जांच सहित चार सूत्रीय माँग पूरी करने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नायब तहसीलदार और बिलासपुर पुलिस के बीच हुई तकरार ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय को सौंपा है।

बिलासपुर । शहर के सरकंडा थाना में नायब तहसीलदार के साथ हुए दुर्व्यवहार पर छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने लामबंद होकर ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल लिया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर कार्यालय को सौंपा है। इसमें नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के साथ हुई अभद्रता व झूठे मामले में फंसाने की घटना की निष्पक्ष जांच करने की है।


मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने बताया है कि बस्तर जिले के करपावंड तहसील में सेवाएं दे रहे नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के साथ बिलासपुर जिले में थाना सरकंडा के थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा 17 नवंबर को अमर्यादित व्यवहार किया गया। थाना परिसर में गाली-गलौच, मानसिक उत्पीड़न, झूठे आरोप लगाने की धमकी, उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुष्पेन्द्र मिश्रा के भाई ने घटना की जानकारी कलेक्टर को दी, तो भी थाना प्रभारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और अभद्र व्यवहार जारी रखी।

  बालोद में पलटी स्कूल वैन, 1 बच्चे की मौत, 4 घायल...

इस घटना ने प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है। यह घटना शासन-प्रशासन के बीच सम्मान और समन्वय की भावना के खिलाफ है। किसी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार प्रशासनिक तंत्र की गरिमा पर प्रहार है।

इस प्रकार की घटनाओं से प्रशासनिक सेवाओं की गरिमा प्रभावित होती है। अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में असुरक्षित महसूस करते हैं। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सप्ताह के अंदर घटना की जाँच कर कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन व अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होने की चेतावनी दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button