🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

बिजली निजीकरण के आरोपों पर सीएम साय का पलटवार : बोले- रूटीन प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश कर रही कांग्रेस

रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए इन्हें भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement Carousel

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय से बिजली के निजीकरण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल किया गया। जवाब में उन्होंने कहा कि जिस सुनवाई को निजीकरण से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है, वह वास्तव में एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण की तैयारी के तौर पर देखना सही नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘निजीकरण की कोई मंशा नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बिजली व्यवस्था के निजीकरण को लेकर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़कर प्रदेश की जनता के बीच गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप

सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी इस मामले में भी दुष्प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने और गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ऐसे भ्रामक प्रचार से प्रभावित नहीं होने की अपील की।

  कोरबा: 'चोरी के लिए आदमी दो' नहीं तो जान से मार दूंगा... अजीब मांग पूरी न होने पर ट्रक ड्राइवर को मारा चाकू

मुख्यमंत्री के बयान के बाद बिजली के निजीकरण को लेकर चल रही राजनीतिक बहस में सरकार का पक्ष सामने आ गया है। सरकार ने साफ किया है कि संबंधित सुनवाई को निजीकरण के फैसले के तौर पर देखना उचित नहीं है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button