कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

समाजसेवी राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

कोरबा, 13 अक्टूबर। ‘जन सेवा ही मानव सेवा है’ के संकल्प के साथ समाजसेवा में जुटे कोरबा के समाजसेवी राजेंद्र साहू ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर 59वीं बार रक्तदान किया। जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए लंबे समय से सक्रिय राजेंद्र साहू रक्तदान के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, अंगदान जागरूकता, शिक्षा और जनकल्याणकारी गतिविधियों में भी योगदान दे रहे हैं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

साहू के सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों और लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जा चुका है। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा, दिल्ली द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ‘समाज रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज में मृत्युभोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के प्रयासों तथा नेत्रदान, किडनीदान, हृदयदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजेंद्र साहू सामाजिक विषयों पर लेखन के माध्यम से भी जनजागरण का प्रयास करते रहे हैं। उनके प्रकाशित लेखों में ‘साहसी बनो, संघर्ष करो, मिलेगी जीत’, ‘युवा तुम डटे रहो’, ‘युवा चेतना एवं जागृति’, ‘दहेज प्रथा अभिशाप’, ‘जनप्रतिनिधि के चुनाव में राष्ट्रहित आवश्यक’, ‘वैवाहिक जागरूकता’ और ‘रक्तदान महादान’ जैसे विषय शामिल हैं। इन जनकल्याणकारी लेखों के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ‘निराला स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

  मोबाइल की लत बनी मौतः रील देखते नेटवर्क से परेशान महिला ने तोड़ा फोन, गुस्से में गंवाई जान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button