✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
BreakingRaipurछत्तीसगढ़देश - विदेश

चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों के लिए 5-5 लाख की सहायता का किया ऐलान

दो घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की मदद, मुख्यमंत्री बोले - दुख की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ

रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दर्दनाक घटना ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि दो श्रमिक घायल बताए गए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर भी इस हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कोंडागांव के तीन गांवों से जुड़े हैं मृतक श्रमिक

हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक की मृत्यु हुई है। वहीं जिले के दो अन्य श्रमिक इस हादसे में घायल हुए हैं।

  Preserving Heritage Through the Lens: Acclaimed Filmmaker Padma Shri Dr. Chandraprakash Dwivedi Calls on Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की खबर के बाद मृतकों के गांव और परिवारों में शोक का माहौल है।

मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार

मृतक श्रमिकों के परिजन : ₹5 लाख प्रति परिवार

घायल श्रमिक : ₹50 हजार प्रति श्रमिक

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री साय ने चमोली सुरंग हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

दुःख की घड़ी में सरकार का साथ

चमोली हादसे में कोंडागांव के चार श्रमिकों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button