कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजराजनीतिसंगठनसुरक्षा

चार्ली चौपाटी व माडर्न आर्ट फाउंटेन का लोकार्पण किया उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने

( उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति )

कोरबा 17 नवम्बर 2026 – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं केारबा जिला प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नवनिर्मित वेंडिंग जोन चार्ली चौपाटी एवं जलचक्र एस.एस.माडर्न आर्ट फाउंटेन का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद व जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 17 अटल परिसर के पीछे दर्री मुख्य मार्ग पर 27  लाख 55 हजार रूपये की लागत से वेडिंग जोन ’’ चार्ली चौपाटी ’’ का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार सीएसईबी चौक में 15 लाख 75 हजार रूपये की लागत से जलचक्र एसएस माडर्न आर्ट फाउंटेन भी स्थापित किया गया है। आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कोरबा जिला प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में उक्त दोनों महत्वपूर्ण कार्यो का लोकार्पण उनके द्वारा किया गया, इस मौके पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

  वन्य प्राणियों की सुरक्षा के संबंध में ग्रामीणों को दिया दिशा-निर्देश

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में यहॉं पर सुंदर चौपाटी का निर्माण कराया गया है, इस चौपाटी के संचालन से अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा तथा आमनागरिकों को एक बेहतर सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होने कहा कि हमारी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कोरबा एक सुविधापूर्ण शहर बनने जा रहा है, छत्तीसगढ़ राज्य में हमारी सरकार बनी, यहॉं के विधायक श्री देवांगन उद्योग मंत्री बने, महापौर श्रीमती राजपूत को नगर निगम की कमान मिली, परिणाम स्वरूप सरकार की मंशा के अनुरूप केारबा का लगातार विकास जारी है। उन्होने कहा कि कोरबा की सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये जा चुके हैं, शहर के लगातार हो रहे विकास के लिये मैं उद्योग मंत्री श्री देवंागन, महापौर श्रीमती राजपूत तथा निगम के समस्त जनप्रतिनिधियों को साधुवाद देता हूॅं। 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button