
कोरबा। कोरबा पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा नहर किनारे जुआ खेल रहे जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोकटपारा नहर के पास कुछ लोग बड़े दांव पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और कई जुआरियों को मौके से धर दबोचा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 1.40 लाख रुपये नकद जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Live Cricket Info


Leave a Reply