KORBA BREAK: शहर में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन जगह धावा; सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे

कोरबा। कोरबा शहर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने शहर के मुख्य मार्ग स्थित दो दुकानों और एक होटल को अपना निशाना बनाया, जिससे पूरे व्यापारिक वर्ग में दहशत और आक्रोश का माहौल है। शटर अटास कर (उठाकर) चोरी करने की ये वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

दर्री रोड पर दो दुकानों के शटर अटासे, नगदी पार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहली और दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्री रोड मुख्य मार्ग की है। यहाँ अज्ञात चोरों ने दो प्रतिष्ठित दुकानों को निशाना बनाया:

विशाल ट्रेडर्स (बर्थडे सामग्री दुकान): रात करीब 1:30 बजे चोरों ने दुकान के गोदाम का शटर करीब डेढ़ फीट तक अटास कर भीतर प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक चोर का चेहरा खुला था और दूसरे ने आधा गमछा बांध रखा था। हालांकि, गोदाम के बगल में स्थित मुख्य दुकान तक चोर नहीं पहुंच सके, जिससे यहाँ बड़ी चोरी टल गई।

संतोष ट्रेडर्स (किराना दुकान): विशाल ट्रेडर्स से निकलने के बाद चोरों ने सीधे संतोष ट्रेडर्स का रुख किया। यहाँ चोरों ने चेहरे को पूरी तरह ढक रखा था। चोर दुकान के गल्ले से करीब 10 से 15 हजार रुपये नगद समेटकर फरार हो गए।

ऐसे चला पता:

सुबह दर्री रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजानंद अग्रवाल ने जब विशाल ट्रेडर्स का शटर क्षतिग्रस्त देखा, तो तुरंत संचालक तन्नी को इसकी सूचना दी। इसके बाद पास ही स्थित संतोष अग्रवाल की दुकान (संतोष ट्रेडर्स) में भी चोरी का पता चला।

  भीषण गर्मी में अंधाधुन हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई, गहरी नींद में प्रशासन, ग्रामीणों ने की आंदोलन की तैयारी,

पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय व्यापारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की भी मदद ली जा रही है।

भैसमा में होटल को भी बनाया निशाना

चोरी की तीसरी वारदात उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसमा बाजार चौक की है। यहाँ स्थित महामाया होटल में तड़के करीब 3:50 बजे दो चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। होटल में हुई इस चोरी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

व्यापारियों में भारी आक्रोश

एक ही रात में लगातार हुई इन चोरियों से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में पुलिस गश्त को लेकर भारी नाराजगी है। दर्री रोड व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 279 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.