आई एम ए के रायगढ़ इकाई नये *पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के गठन के पश्चात होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण एवं परिवारिक होली मिलन समारोह सम्पन्न

रायगढ़- आई एम ए के रायगढ़ इकाई नये *पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के गठन के पश्चात होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण एवं परिवारिक होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। नये पदाधिकारीयों के रुप मे अध्यक्ष डाक्टर संजीब पुरकायस्थ एवं रायगढ़ के चर्म रोग् विशेषज्ञ डाक्टर पीयूष अग्रवाल ने नये सचिव के रूप मे शपथ लिया। शपथ अधिकारी के रूप मे रायगढ़ के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर टी. आर. साहू थे एवं आई एम ए के राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जी एस अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रूप से रही।*
इस शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित सचिव डॉक्टर पीयूष अग्रवाल ने कहा की हमारी आई एम ए के रायगढ़ इकाई द्वारा समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर लगाया जाता रहा है ।इस परम्परा को हम भी आगे जारी रखेंगे एवं इस वर्ष सुपर स्पेशलिस्ट्स डॉक्टरों के साथ विशाल निःशुल्क जाँच शिविर एवं जन उपयोगी कार्यक्रम रायगढ़ आई एम ए के द्वारा शीघ्र ही लगाया जाएगा ।
इस शपथ ग्रहण एवं परिवारिक होली मिलन समारोह में रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले के अधिकांश डॉक्टर गण सपरिवार उपस्थित रहे मुख्य रूप से डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉक्टर मनीष बेरीवाल, डॉक्टर वाय के शिंदे , डॉक्टर ए एम गुप्ता , डॉक्टर आर के शर्मा , डॉक्टर मुकुंद अग्रवाल, सारंगढ़ से डॉक्टर जे एन शुक्ला , डॉक्टर आर एल सिदार उपस्थित रहे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.