🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferअजब-गजबबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

CG News:– दूसरी कक्षा की बच्ची को 100 बार उठक-बैठक कराने वाली शिक्षिका पर FIR, नौकरी से हटाई गई, प्रिंसिपल भी छुट्टी पर भेजे गए

CG News:– दूसरी कक्षा की छात्रा को सौ बार उठक-बैठक करवाने वाली शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल को मामले की जानकारी छिपाने और कार्रवाई न करने पर फोर्सली लीव पर भेज दिया गया है। प्रबंधन ने इस पूरे मामले पर 10 दिनों में रिपोर्ट तलब की है।

Advertisement Carousel

Ambikapur अंबिकापुर।
सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली एक बच्ची को शिक्षिका ने कठोर दंड देते हुए 100 बार उठक-बैठक करवाई। लगातार उठक-बैठक करने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। कमर, घुटनों और रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि बच्ची की मांसपेशियां फट गई हैं। घटना के बाद शिक्षिका नम्रता गुप्ता पर सीतापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और प्रबंधन ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल राजीव सिंह को भी छुट्टी पर भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। डीएवी पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ में पढ़ने वाली आठ वर्षीय समृद्धि गुप्ता टॉयलेट जा रही थी, तभी रास्ते में मोबाइल पर व्यस्त खड़ी शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने उसे रोक लिया। छात्रा द्वारा टॉयलेट जाने की बात कहने पर शिक्षिका नाराज हो गईं और उसे डंडे से मारने के बाद क्लास में बुलाकर 100 बार उठक-बैठक करवाने की सजा दी।

  CG news:– चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंची हेमा मालिनी, कहां सीएम विष्णुदेव साय कर रहे अच्छा काम

इतना ही नहीं, मासूम बच्ची को गाली-गलौज भी सहनी पड़ी। परिजनों ने जब शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन ने शुरुआत में मामले को हल्के में लेते हुए केवल शिक्षिका को छुट्टी पर भेजा।

एफआईआर दर्ज, कई धाराओं में मामला:–
परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ थाना सीतापुर में धारा 296, 115(2), बीएनएस 75 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 82 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

फिलहाल बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अत्यधिक शारीरिक दंड और मानसिक आघात की वजह से बच्ची चलने और खड़े होने में असमर्थ है। छात्रा समृद्धि गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता अंबिकापुर में रहते हैं जबकि समृद्धि अपने बड़े पिता अनुराग गुप्ता के पास गुतुरूमा में रहकर पढ़ाई कर रही है।

शिक्षिका बर्खास्त, प्रिंसिपल छुट्टी पर:–
पहले शिक्षिका नम्रता गुप्ता को प्रबंधन ने छुट्टी पर भेजा था, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, प्रबंधन को जानकारी न देने और कार्रवाई न करने के कारण प्रिंसिपल राजीव सिंह को फोर्सली लीव पर भेज दिया गया है। प्रतापगढ़ डीएवी के मैनेजर को 10 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button