विवादों में रहे नगर पालिका सीएमओ और अन्य अधिकारियों का तबादला

कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) एवं अन्य अधिकारियों के प्रशासनिक स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी सूची में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा का नाम भी शामिल है। लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक और स्थानीय विवादों को लेकर चर्चा में रहे शिवपुर-चरचा के सीएमओ का तबादला कर दिया गया है। शासन के इस फैसले को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार शिवपुर-चरचा नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ स्वच्छता अधिकारी वशिष्ठ ओझा का स्थानांतरण प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत विश्रामपुर के पद पर किया गया है। वहीं राज्य शहरी विकास अभिकरण (राज्य उप अभियंता) में पदस्थ श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आदेश में अन्य नगर निकायों के अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। नगर पंचायत मरवाही में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सती कुमार यादव को नगर पालिका निगम बिलासपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि नगर पंचायत बिल्हाईगढ़ में पदस्थ सुशील चौधरी को नगर पंचायत मरवाही का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत गोरेला, भागलपुर तथा बिल्हाईगढ़ सहित अन्य निकायों में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवपुर-चरचा नगर पालिका पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रही है। नगर पालिका की कार्यप्रणाली, विकास कार्योंकी गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा प्रशासनिक निर्णयों को लेकर समय-समय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विपक्ष और नागरिकों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। कई मामलों में शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंची थीं और नगर पालिका का कार्य संचालन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था। ऐसे माहौल में राज्य शासन द्वारा किए गए इस स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई प्रभारी सीएमओ श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान के सामने नगर पालिका की लंबित योजनाओं को गति देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनविश्वास को मजबूत करने की बड़ी चुनौती रहेगी। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

  Crime News:– पुलिस ने ड्रोन तकनीकी का इस्तेमाल कर नदी के मुहाने तक तलाश कर बरामद किया शव, उप सरपंच की हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार

निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन आहरित नहीं किया जाएगा तथा संबंधित नियंत्रणअधिकारी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब शिवपुर-चरचा नगर पालिका की कार्यशैली में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं और नई प्रभारी सीएमओ नागरिकों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतर पाती हैं, इस पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।