IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

नक्सलियों ने गला घोंट कर 3 ग्रामीणों को मार डाला, कई का अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार मामला जिले के नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव का है ,जहां मंगलवार की देर शाम बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और यहां सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के तीन रिश्तेदार झिंगू मोडियम, सोमा मोड़ियम और अनिल माड़वी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में संदिग्ध नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके अलावा नक्सलियों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों का अपहरण भी किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिन ग्रामीणों की हत्या की गई है, वे सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे.

सूत्रों के अनुसार मामला जिले के नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव का है ,जहां मंगलवार की देर शाम बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और यहां सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के तीन रिश्तेदार झिंगू मोडियम, सोमा मोड़ियम और अनिल माड़वी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों का अपहरण भी कर लिया है, जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.

पुलिस ने कहा–बौखलाए हैं नक्सली

डेढ़ महीने पहले मुतवेंडी इलाके में सक्रिय नक्सली संगठन में डीवीसीएम सदस्य रहे दिनेश मोड़ियम ने बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.

इस नक्सली पर पुलिस ने 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था. दिनेश के आत्मसमर्पण करने से नक्सली नाराज़ थे.

इस मामले में नक्सल ऑपरेशन एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा का कहना है कि पुलिस को 3 ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली है और कुछ ग्रामीणों के अपहरण की भी बात सामने आई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

एडिशनल एसपी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से माओवादी संगठन को लगातार हो रहे नुकसान से और अपने साथियों के आत्मसमर्पण से संगठन को झटका लगा है, जिससे बौखलाये नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

बुधवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंचेगी और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. घटना के बाद से जिले के सभी थाना और पुलिस चौकी व कैम्प को अलर्ट कर दिया गया था.

युद्ध विराम की कोशिश को होगा नुकसान–बेला भाटिया

  कड़ी सुरक्षा के बीच 14 केंद्रों में हुई टीईटी परीक्षा

इधर नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की हत्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और वकील बेला भाटिया ने कहा है कि यह अपराध है.

उन्होंने एक बयान में कहा-“पेद्दाकोरमा में की गई तीन लोगों की हत्या और सात लोगों के साथ मार पीट अत्यंत निंदनीय है. किसी भी मनुष्य की हत्या किसी के भी द्वारा की जाए, एक अपराध है.”

बेला भाटिया ने कहा कि दर्जन भर ग्रामीणों जिनको माओवादियों ने अपहरण कर लिया है, उनको तुरंत रिहा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बस्तर में युद्ध विराम और शांति व न्याय के लिए की जा रही सार्वजनिक कोशिश को नुकसान पहुंचाएगी.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button