✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाराजकाज

सीतामढ़ी रेत घाट पर अवैध उत्खनन का आरोपः दर्जनों ट्रैक्टर-टीपर चलने की शिकायत, जांच की मांग

कोरबा 06 अगस्त। जिले के सीतामढ़ी स्थित हसदेव नदी रेत घाट से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से नदी से रेत निकालने का काम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीतामढ़ी रेत घाट पर प्रतिदिन सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और टीपर पहुंचते हैं, जहां से रेत निकालकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में भेजी जाती है। आरोप है कि कई जगहों पर रेत निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेत उत्खनन पर प्रतिबंध और नियमों के बावजूद यह गतिविधियां लगातार जारी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से पूरे मामले की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button