KORBA: आज रक्तदान शिविर का आयोजन, स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह को श्रद्धांजलि

कोरबा। पत्रकारिता जगत की दो प्रमुख हस्तियों स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आज एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार, 27 अप्रैल को टीपी नगर स्थित तिलक भवन में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजन के माध्यम से दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रेस क्लब ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 147 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.