✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय विवाहिता का शव, भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में गुरुवार देर रात एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। मृतिका की पहचान सुलोचना पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, सुलोचना का शव बाथरूम में लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुलोचना मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के धोघम गांव की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी उमेश पटेल से हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे। एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि उनकी 6 वर्षीय बेटी है। पति उमेश कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं।

भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मृतिका के भाई सियाराम पटेल ने अपने जीजा उमेश पटेल पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक, सुलोचना ने फोन पर बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से बातचीत करता है और उसके साथ मारपीट भी करता है।

  छत्तीसगढ़ के युवाओं को विष्णु भैया का संदेश- नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें; स्टार्टअप के लिए 500 करोड़ का प्रावधान

इसी आधार पर परिजनों ने सुलोचना की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान समेत घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button