चलती बस में गूंजी किलकारीः कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, यात्रियों ने निभाई इंसानियत

कोरबा 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। कोरबा से पटना जा रही एक यात्री बस में सफर के दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में बस में मौजूद महिला यात्रियों की सूझबूझ और मदद से महिला ने बस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में मां और नवजात को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तेज बारिश के बीच राजहसन बस कोरबा से पटना के लिए रवाना हुई थी। बस में कोरबा निवासी गर्भवती महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। रात करीब 11 बजे अंबिकापुर पार करने के बाद महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद बस में मौजूद महिला यात्री सुनती देवी समेत अन्य महिलाओं ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रसूता की मदद की। कुछ ही देर में महिला ने बस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।