✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

महिला कर्मी को आपकी आवाज सुंदर है बोलने के बाद अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक को भेजा गया जेल



Raigarh News:– लोक सभा निर्वाचन के दौरान महिला कर्मी को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मई माह में अपराध दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था।

Raigarh  रायगढ़। महिला कर्मी को अश्लील मैसेज भेजने वाले सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। महिला कर्मी के द्वारा लोकसभा चुनाव के समय  दूरभाष पर सहायक शिक्षक को प्रशिक्षण की सूचना देने पर महिला कर्मी से अश्लील बात शिक्षक ने शुरू कर दी थी। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।



ताराचंद पटेल सहायक शिक्षक (टी) प्राथमिक शाला लोधिया की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन 2024 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 खरसिया के दल काउंटर क्रमांक 16 में मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति कार्य में लगाई गई थी। कार्यालय से दूरभाष पर प्रशिक्षण की सूचना दिए जाने पर ताराचंद पटेल सहायक शिक्षक को एक शासकीय महिला कर्मचारी का नंबर प्राप्त हो गया था।  सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल ने पहले महिला कर्मी को कहा कि आपकी आवाज बहुत सुंदर है। इसके बाद उल्टा सीधा बात करने लगा। महिला करने के फोन काटने पर उसे अश्लील व उल्टे सीधे मैसेज व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने लगा।  महिला कर्मी की शिकायत पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को निलंबित कर दिया था। मामले में खरसिया थाने में अपराध भी दर्ज किया गया था।

1 मई 2024 की इस घटना का अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। कल मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिक्षक ताराचंद पटेल सक्ती के अपने घर में हैं। थे पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ताराचंद पटेल पिता स्वर्गीय मनीराम पटेल उम्र 41 साकिन मरकामगोढ़ी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे  न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button