✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

स्टेट हाईवे पर ट्रेलर ने 6 मवेशियों की जान ली, पुलिस ने जप्त किया वाहन

कोरबा 09 जुलाई। उरगा थाना क्षेत्र मे गुरुवार सुबह कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास ओवरस्पीड ट्रेलर ने कई मवेशियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 6 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी स्थिति के बीच ग्रामीणों ने पीछा करते हुए ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास सडक किनारे खड़े और सडक पार कर रहे मवेशियों को चालक देख नहीं सका। ट्रेलर सीधे झुंड में घुस गया और आधा दर्जन से अधिक गाय और भैंसों को रौंदता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 मवेशी बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौडकर मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  खिलौना रथ को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, लोगों ने आगे बढ़कर किया खिलौना दान

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में ट्रेलर चालकों की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार बहुत तेज रहती है। चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सडक पर मवेशियों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। कई बार ट्रेलर और डंपर तेज रफ्तार में निकलते हैं और मवेशी उनकी चपेट में आ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाई जाए। स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आगे भी इस तरह के हादसे होते रहेंगे। उरगा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button