कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठन

क्षेत्रीय विकास के लिए जनपद सदस्यों ने शासी परिषद में प्रतिनिधित्व समेत डीएमएफ से मांगे 25 -25 लाख, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 8 अक्टूबर। जिले के पांचों विकासखंडों के जनपद सदस्यों ने क्षेत्रीय विकास के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से प्रतिवर्ष राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। जनपद सदस्य संघ की ओर से कलेक्टर को सौंपे गए मांगपत्र में प्रत्येक विकासखंड के जनपद सदस्यों के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि निर्धारित करने की मांग की गई है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

संघ का कहना है कि एक जनपद सदस्य के क्षेत्र में तीन से पांच ग्राम पंचायतें शामिल होती हैं। ऐसे में क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए जनपद निधि से मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं है। क्षेत्रीय विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए डीएमएफ मद से जनपद सदस्यों को राशि दिए जाने की मांग रखी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनपद सदस्य संघ ने जिला खनिज न्यास की शासी परिषद समिति की बैठकों में संघ द्वारा चयनित प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने की मांग की है। संघ का कहना है कि जनपद सदस्य सीधे ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें डीएमएफ से जुड़े विकास कार्यों एवं निर्णयों में अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। संघ ने कलेक्टर से दोनों मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनपद सदस्यों को क्षेत्रीय विकास के लिए डीएमएफ मद से प्रतिवर्ष राशि उपलब्ध कराने तथा शासी परिषद की बैठकों में संघ के चयनित प्रतिनिधियों को शामिल करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

  पेट में 10 किलो के ट्यूमर के चलते महिला लग रही थी गर्भवती, प्राइवेट अस्पतालों में इलाज पर नहीं मिली राहत, सरकारी डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिलाया दर्द से निजात

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button